मुंबई, 31 जुलाई 2026: बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड की बड़ौदा बीएनपी परिबा मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स (FOF) ने लॉन्च के बाद एक साल पूरा कर लिया है। फंड ने इस अवधि में डबल डिजिट रिटर्न दर्ज किया है और अपने कंपोजिट बेंचमार्क के मुकाबले भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
30 जून 2025 को शुरू हुई इस स्कीम ने शुरुआत से अब तक 10.31% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल की अवधि में फंड का रिटर्न 10.67% रहा, जबकि इसी दौरान इसके कंपोजिट बेंचमार्क ने 10.38% का रिटर्न दिया।
इस हिसाब से अगर किसी निवेशक ने फंड की शुरुआत के समय इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो एक साल से कुछ अधिक समय में उसकी रकम बढ़कर करीब 1.11 लाख रुपये हो गई होती।
एक ही फंड से इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश
बड़ौदा बीएनपी परिबा मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स को ऐसे निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही स्कीम के जरिए अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं। यह फंड मुख्य रूप से इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश करता है।
बाजार की परिस्थितियों और अलग-अलग एसेट क्लास में उपलब्ध अवसरों को देखते हुए फंड मैनेजमेंट टीम समय-समय पर इनके बीच निवेश का अनुपात तय करती है। इससे निवेशकों को अलग-अलग फंड चुनने और खुद एसेट एलोकेशन बदलने की जरूरत कम हो जाती है।
फंड की एसेट एलोकेशन रणनीति का मकसद लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के साथ पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखना है। अलग-अलग मार्केट साइकिल में इक्विटी, डेट और गोल्ड का प्रदर्शन अलग हो सकता है। ऐसे में मल्टी एसेट रणनीति पोर्टफोलियो के जोखिम को अलग-अलग एसेट में बांटने में मदद कर सकती है।
फंड का लक्ष्य इक्विटी आधारित मल्टी एसेट FOF की तुलना में अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने का प्रयास करना है।
2 साल से ज्यादा निवेश पर LTCG टैक्स
स्कीम में 24 महीने से अधिक समय तक निवेश बनाए रखने पर लागू नियमों के मुताबिक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) पर 12.5% की दर से टैक्स और लागू सरकारी शुल्क देना होगा।
स्कीम का निवेश उद्देश्य इक्विटी, डेट और गोल्ड जैसे तीन प्रमुख एसेट क्लास में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो के जरिए लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाने और नियमित आय के अवसर हासिल करना है।
कैसा है फंड का बेंचमार्क?
स्कीम के प्रदर्शन की तुलना एक कंपोजिट बेंचमार्क से की जाती है। इसमें 60% निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स, 20% निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स और 20% भारतीय रुपये में गोल्ड की कीमत को वेटेज दिया गया है।
यह बेंचमार्क फंड की मल्टी एसेट रणनीति के अनुरूप डेट, इक्विटी और गोल्ड तीनों एसेट क्लास के प्रदर्शन को दर्शाता है।
500 रुपये की SIP से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस फंड में निवेश की शुरुआत अपेक्षाकृत कम रकम से की जा सकती है। एकमुश्त निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। इसके बाद अतिरिक्त निवेश 1 रुपये और उसके मल्टीपल में किया जा सकता है।
मंथली SIP की शुरुआत 500 रुपये से की जा सकती है और इसके बाद निवेश 1 रुपये के मल्टीपल में बढ़ाया जा सकता है।
स्कीम में कोई एंट्री लोड नहीं है। हालांकि, निवेश की तारीख से एक साल के भीतर यूनिट रिडीम करने या दूसरी स्कीम में स्विच करने पर 1% एग्जिट लोड देना होगा।
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मल्टी एसेट रणनीति
बड़ौदा बीएनपी परिबा मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स एक ही स्कीम के जरिए इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश का विकल्प देता है। इसका उद्देश्य अलग-अलग एसेट क्लास के बीच निवेश को बांटकर पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन और संतुलन लाना है।
इसका एक फायदा प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट भी है। निवेशकों को बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से इक्विटी, डेट और गोल्ड का अनुपात खुद बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह काम फंड मैनेजमेंट टीम करती है।
ऐसे में यह स्कीम उन निवेशकों के लिए एक विकल्प हो सकती है, जो लंबी अवधि के लिए एक ही फंड के जरिए अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश और संतुलित पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले उससे जुड़े सभी दस्तावेजों, जोखिमों और टैक्स नियमों को ध्यान से समझना चाहिए। पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देता।





