JioSilver लॉन्च: जियोफाइनेंस ऐप पर अब ₹10 से करें डिजिटल सिल्वर में निवेश

99.9% शुद्ध चांदी की खरीद-बिक्री, सिल्वर SIP और घर बैठे फिजिकल सिल्वर मंगाने की सुविधा

मुंबई, 30 सितंबर 2026: जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड (JFPSL) ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर JioSilver लॉन्च किया है। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स अब महज 10 रुपये से 99.9% शुद्ध और फिजिकल सिल्वर से जुड़ी डिजिटल चांदी में निवेश कर सकेंगे। यूजर्स को डिजिटल सिल्वर की खरीद-बिक्री के साथ सिल्वर SIP शुरू करने और फिजिकल सिल्वर घर मंगाने का विकल्प भी मिलेगा।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड, जियोफाइनेंस ऐप का संचालन करती है, जिसके जरिए लोन, इंश्योरेंस, निवेश और पेमेंट जैसी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

JioSilver की प्रमुख सुविधाएं

  • ₹10 से निवेश की शुरुआत: यूजर्स एक ट्रांजेक्शन में 10 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे।
  • लाइव मार्केट रेट पर खरीद-बिक्री: यूजर्स बाजार से जुड़े लाइव भाव पर डिजिटल सिल्वर खरीद और बेच सकेंगे। चांदी बेचने पर मिलने वाली रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा होगी।
  • सिल्वर SIP: नियमित निवेश के लिए वीकली और मंथली SIP का विकल्प उपलब्ध होगा।
  • फिजिकल सिल्वर की सुविधा: यूजर्स सीधे फिजिकल सिल्वर क्वॉइन खरीद सकेंगे। इसके अलावा, डिजिटल सिल्वर को सर्टिफाइड सिल्वर क्वॉइन में बदलकर घर पर मंगाने की सुविधा भी मिलेगी।
  • लाइव कीमत और होल्डिंग की जानकारी: ऐप में JioSilver के लिए अलग डैशबोर्ड होगा, जहां यूजर्स चांदी की लाइव कीमत, अपनी होल्डिंग और ट्रांजेक्शन की जानकारी देख सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में की जाती है। पात्र खरीदारी पर यूजर्स को JioPoints भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल ऐप पर ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और पार्टनर ऑफर्स के लिए किया जा सकेगा।

JFPSL, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी कंपनी है।

निवेश को आसान बनाने की दिशा में कदम

JioSilver के लॉन्च पर जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभि एस. शर्मा ने कहा, “कीमती धातुएं और कमोडिटी एक अच्छी तरह से डाइवर्सिफाइड निवेश रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये निवेशकों को मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो बनाने में मदद करती हैं। पारंपरिक रूप से चांदी को फिजिकल रूप में रखा जाता रहा है, लेकिन JioSilver इसे एक पारदर्शी, सुरक्षित और आसान डिजिटल एसेट में बदलता है। इसमें चांदी को रखने या स्टोरेज की चिंता नहीं होती और इसे खरीदना-बेचना भी आसान है। इस लॉन्च के साथ हम जियोफाइनेंस ऐप के यूजर्स को निवेश करने और भविष्य के लिए पैसा बनाने का एक और आसान और सुविधाजनक विकल्प दे रहे हैं।”

JioSilver का लॉन्च जियोफाइनेंस ऐप पर पहले से उपलब्ध डिजिटल गोल्ड सुविधा के साथ किया गया है। इससे ऐप पर उपलब्ध निवेश विकल्पों का दायरा और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *