जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने लॉन्च किया ‘जियोब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड’, SAE तकनीक पर आधारित रणनीति

मुंबई, 28 जनवरी 2026:
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने नए इक्विटी स्कीम ‘जियोब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह फंड ब्लैकरॉक की सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटीज (SAE) निवेश पद्धति पर आधारित होगा। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक. के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम के रूप में संचालित है।

यह फंड पारंपरिक शेयर चयन के बजाय सेक्टर आधारित रणनीति अपनाता है। इसका उद्देश्य बदलते आर्थिक और बाजार परिवेश के अनुरूप विभिन्न सेक्टरों में निवेश का आवंटन समय-समय पर समायोजित करते हुए बेहतर रिटर्न के अवसर तलाशना है। इसे फ्लेक्सी कैप जैसे कोर इक्विटी निवेश के पूरक के रूप में डिजाइन किया गया है, न कि उनके विकल्प के रूप में।

जहां फ्लेक्सी कैप फंड आमतौर पर बॉटम-अप अप्रोच के तहत कंपनियों के शेयर चुनते हैं, वहीं यह फंड टॉप-डाउन रणनीति अपनाता है। यह व्यापक आर्थिक संकेतकों और बाजार परिस्थितियों के आधार पर सेक्टर आवंटन में बदलाव करता है। इस तरह, दोनों प्रकार के फंड को साथ रखने से पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ाने, जोखिम संतुलन और रिटर्न को अधिक स्थिर बनाने में मदद मिल सकती है।

फंड की प्रमुख विशेषताएं

1. जोखिम नियंत्रित और बेंचमार्क-आधारित निवेश:
पारंपरिक सेक्टर फंड जहां सीमित सेक्टरों पर अधिक दांव लगाते हैं, वहीं यह फंड निफ्टी 500 इंडेक्स को आधार मानकर संतुलित तरीके से सेक्टरों में निवेश घटाता-बढ़ाता है, ताकि सेक्टर रिटर्न से लाभ लिया जा सके।

2. डेटा और एआई आधारित निर्णय:
फंड क्वांटिटेटिव मॉडल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण का उपयोग करेगा। बाजार, अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट कमाई से जुड़े संकेतकों के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रोजगार संबंधी डेटा जैसे वैकल्पिक स्रोतों को भी विश्लेषण में शामिल किया जाएगा। इससे निवेश निर्णयों में व्यक्तिपरकता कम करने और व्यवस्थित अप्रोच अपनाने में मदद मिलेगी।

3. सेक्टर और मार्केट कैप में विविधता:
पोर्टफोलियो इस तरह संरचित होगा कि निवेश विभिन्न सेक्टरों और कंपनियों के आकार में फैला रहे। इससे किसी एक थीम या मार्केट साइकिल पर अत्यधिक निर्भरता कम होगी और समय के साथ बदलते सेक्टर ट्रेंड्स का लाभ लेने की संभावना बढ़ेगी।

यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 27 जनवरी 2026 से खुल चुका है और 9 फरवरी 2026 को बंद होगा।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी ऋषि कोहली ने कहा कि पिछले एक दशक में सेक्टर लीडरशिप में लगातार बदलाव देखने को मिला है। उपभोग पैटर्न, तकनीकी प्रगति, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव के चलते बाजार की दिशा तेजी से बदलती है। उनके अनुसार, यह फंड निवेशकों को इन परिवर्तनों में भागीदारी का अवसर देता है, क्योंकि यह सेक्टर वेटेज को समय-समय पर समायोजित करता है।

निवेश उद्देश्य

इस स्कीम का उद्देश्य सेक्टर रोटेशन थीम के तहत इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में निवेश कर दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि हासिल करना है। हालांकि, यह सुनिश्चित नहीं है कि स्कीम अपने निवेश उद्देश्य को पूर्ण रूप से प्राप्त करेगी।

उपलब्धता

जियोब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड www.jioblackrockamc.com और जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, यह ग्रो, जिरोधा (क्वॉइन), पेटीएम मनी, धन, आईएनडी मनी जैसे प्रमुख डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म और अन्य सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकारों के माध्यम से भी निवेश के लिए सुलभ रहेगा।

इस व्यापक वितरण नेटवर्क के जरिए निवेशकों को देशभर में आसानी से निवेश करने का अवसर मिलेगा।

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *