कोटक म्यूचुअल फंड ने ‘वोट फॉर लॉन्ग-टर्म ग्रोथ’ अभियान के साथ पेश किया कोटक फ्लेक्सीकैप फंड

मुंबई, 28 जनवरी 2026: देश में चुनावी माहौल के बीच कोटक म्यूचुअल फंड (कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड / KMAMC) ने अपना नया अभियान “Vote for Long-Term Growth with Kotak Flexicap Fund” लॉन्च किया है। इस पहल के माध्यम से निवेशकों को संदेश दिया जा रहा है कि जिस सोच-समझकर वे सही उम्मीदवार का चयन करते हैं, उसी गंभीरता से उन्हें अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प चुनना चाहिए।

अभियान मतदान की परिचित प्रक्रिया से प्रेरणा लेकर निवेश को एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में प्रस्तुत करता है, जो व्यक्ति के वित्तीय भविष्य को आकार देता है। कोटक फ्लेक्सीकैप फंड को एक ऐसे लचीले और बहुमुखी समाधान के रूप में पेश किया गया है, जो बाजार की अल्पकालिक अस्थिरता और शोर के बावजूद दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण पर केंद्रित रहने में मदद करता है।

तेजी से बदलते बाजार परिदृश्य में फंड का फ्लेक्सिबल निवेश ढांचा इसे विभिन्न मार्केट कैप और सेक्टर में गतिशील रूप से निवेश करने की अनुमति देता है, ताकि उभरते अवसरों का लाभ उठाया जा सके।

कोटक फ्लेक्सीकैप फंड की प्रमुख विशेषताएं

  • लचीलापन: लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश कर व्यापक विकास अवसरों में भागीदारी।

  • सक्रिय प्रबंधन: शोध आधारित निवेश निर्णयों के माध्यम से बदलती बाजार परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति।

  • सिद्ध अनुभव: 15 वर्षों से अधिक समय से दीर्घकालिक धन सृजन के प्रति प्रतिबद्धता।

कोटक महिंद्रा एएमसी के प्रबंध निदेशक निलेश शाह ने कहा कि हर चुनाव यह याद दिलाता है कि हमारे निर्णय भविष्य को प्रभावित करते हैं। यही सिद्धांत संपत्ति निर्माण पर भी लागू होता है। सफल निवेशक अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बजाय दीर्घकालिक बुनियादी कारकों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि कोटक फ्लेक्सीकैप फंड निवेश टीम को बदलते बाजार में अवसरों का लाभ उठाने की स्वतंत्रता देता है, और अनिश्चितताओं के बीच अनुशासित शोध-आधारित दृष्टिकोण दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक मजबूत बढ़त प्रदान करता है।

कोटक महिंद्रा एएमसी में मार्केटिंग, डिजिटल प्रोडक्ट्स एवं एनालिटिक्स की प्रमुख किंजल शाह ने बताया कि यह अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और लक्षित संचार माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के इस मौसम में निवेशकों को यह याद दिलाया जाएगा कि जैसे वे सही उम्मीदवार का चयन करते हैं, वैसे ही अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप सही फंड का चुनाव भी करें।

कोटक फ्लेक्सीकैप फंड को नए निवेशकों के लिए, जो अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, और अनुभवी निवेशकों के लिए, जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं, दोनों के लिए उपयुक्त विकल्प बताया गया है। विभिन्न मार्केट कैप में निवेश की लचीलापन और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति अपनाने की क्षमता इसे दीर्घकालिक धन सृजन के लिए आकर्षक बनाती है।

अभियान का वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है।

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कंपनी परिचय

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC), कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की एसेट मैनेजर है। दिसंबर 1998 में संचालन शुरू करने वाली कंपनी के पास 31 दिसंबर 2025 तक 79.43 लाख से अधिक यूनिक फोलियो हैं। कंपनी विभिन्न जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल वाले निवेशकों के लिए योजनाएं पेश करती है और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली समर्पित गिल्ट योजना लॉन्च करने वाली देश की पहली फंड हाउस रही है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी 108 शहरों में 120 शाखाओं के साथ मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *