जियोब्लैकरॉक ने डिजिटल इन्वेस्टमेंट को आसान बनाने के लिए ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ से जोड़ा

मुंबई, 17 जून 2026 : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और दुनिया की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक ब्लैकरॉक के ज्वाइंट वेंचर, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसके जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड को ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर के साथ जोड़ा गया है। यह सेविंग्स और निवेश की सुविधा जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) के माध्यम से जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है। इस कदम का उद्देश्य लोगों के लिए डिजिटल माध्यम से निवेश करना और भी आसान बनाना है।

 

इस इंटीग्रेशन के जरिए ग्राहक अपने बैंक खाते में पड़े अतिरिक्त पैसे को पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे।

 

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को म्यूचुअल फंड निवेश के साथ जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने द्वारा तय की गई न्यूनतम राशि से अधिक खाते में पड़े बैलेंस को खुद ओवरनाइट फंड में निवेश कर सकते हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर पैसे की उपलब्धता यानी लिक्विडिटी भी बनी रहती है।

 

यह सुविधा ग्राहकों को ऑटो इन्वेस्ट और वन टाइम इन्वेस्टमेंट दोनों विकल्प देती है। ऑटो इन्वेस्ट फीचर में ग्राहक द्वारा तय की गई सीमा से अधिक खाते में मौजूद बैलेंस का निवेश हर दिन अपने आप हो जाता है। वहीं, वन टाइम इन्वेस्टमेंट विकल्प के जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकते हैं।

 

ग्राहक 5,000 से 1,50,000 रुपये के बीच अपनी निवेश सीमा (थ्रेशोल्ड) तय कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोज अधिकतम 1,50,000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।

 

सेविंग्स प्रो को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे का बेहतर उपयोग कर सकें और जरूरत पड़ने पर पैसे तक आसानी से पहुंच भी बनी रहे। ग्राहक तुरंत आधार पर 50,000 रुपये तक या निवेश की गई राशि के 90 फीसदी तक (जो भी कम हो) निकाल सकते हैं।

 

इस सीमा से अधिक राशि निकालने के अनुरोध रेगुलेटरी नियमों के अनुसार T+1 आधार पर प्रोसेस किए जाते हैं, यानी पैसा अगले कारोबारी दिन मिलता है।

 

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सिड स्वामीनाथन ने कहा कि, “आज ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे को संभालने के लिए आसान और सुविधाजनक विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इस इंटीग्रेशन के जरिए हम डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को ओवरनाइट फंड निवेश के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि ग्राहकों को पारदर्शी और सरल तरीके से निवेश का विकल्प मिल सके। यह कदम अधिक से अधिक लोगों तक निवेश संबंधी सुविधाएं पहुंचाने के हमारे व्यापक प्रयास का हिस्सा है।”

 

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विनोद ईश्वरन ने कहा कि, “जियो पेमेंट्स बैंक में हम ग्राहकों के लिए डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज को और बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहे हैं। सेविंग्स प्रो को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे को आसानी से प्रबंधित कर सकें और साथ ही जरूरत पड़ने पर लिक्विडिटी भी बनी रहे, यानी जब जरूरत हो उनको अपने पैसे तक आसान पहुंच बनी रहे।”

 

सेविंग्स प्रो सुविधा जियो पेमेंट्स बैंक के बचत (सेविंग्स) और सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें आधार और वीडियो केवाईसी के जरिए जियोफाइनेंस ऐप पर पूरी तरह डिजिटल तरीके से खाता खोलने और जुड़ने की सुविधा मिलती है।

 

ग्राहक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी निवेश लिमिट (थ्रेशोल्ड) तय कर सकते हैं या बदल सकते हैं, अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं और सभी ट्रांजेक्शन की निगरानी भी कर सकते हैं।

 

यह इंटीग्रेशन एक ऐसे फाइनेंशियल इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो अधिक एंटीग्रेटेड, आसान और डिजिटल रूप से सक्षम हो। इसके जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की बैंकिंग सर्विसेज के साथ-साथ निवेश की सुविधाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *