आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने मुंबई में स्विगी इंस्टामार्ट के डिलीवरी एक्सपीरियंस के साथ जोड़ा ‘सर्विस एश्योर’

मुंबई, 19 जून 2026 : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ एक नया ब्रांड इंटीग्रेशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य कंपनी की ‘सर्विस एश्योर’ 30 मिनट रोडसाइड असिस्टेंस सेवा को मुंबई के ग्राहकों के रोजमर्रा के डिजिटल अनुभव से जोड़ना है।

इस पहल के तहत, जब ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप पर अपने ऑर्डर की लाइव ट्रैकिंग करते हैं, तो उनके पते की ओर बढ़ता हुआ डिलीवरी राइडर का आइकन अब आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ब्रांडिंग के साथ दिखाई देगा। इसके साथ ही ऐप में एक बैनर भी दिखेगा, जो कंपनी की तेज और भरोसेमंद सेवा का संदेश देगा।

यह अपनी तरह का एक अनोखा मार्केटिंग इंटीग्रेशन है, जिसका मकसद मोटर इंश्योरेंस को उन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों तक पहुंचाना है, जहां वे पहले से ही सक्रिय रहते हैं। इससे ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और समय पर मिलने वाली सेवाओं के महत्व का एहसास कराया जाएगा।

क्विक कॉमर्स ने सर्विस प्रोवाइड करने के मानकों को पूरी तरह बदल दिया है। स्विगी इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म अब कुछ ही मिनटों में जरूरी सामान ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हम यह दिखाना चाहते थे कि जिस तरह स्विगी इंस्टामार्ट अपनी तेज डिलीवरी के लिए जाना जाता है, उसी तरह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का “सर्विस एश्योर्ड” प्रोडक्ट भी सिर्फ 30 मिनट में रोडसाइड असिस्टेंस उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।

कंपनी का कहना है कि हम इस तेज और इंस्टेंट सर्विस की अवधारणा का फायदा उठाकर ग्राहकों तक यह संदेश पहुंचाना चाहते थे कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड भी जरूरत के समय तेज, भरोसेमंद और समय पर सहायता प्रदान करता है।

यह साझेदारी दिखाती है कि ब्रांड अब ग्राहकों तक पहुंचने के अपने तरीके को बदल रहा है। आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनियों का ग्राहकों से संपर्क केवल दो मौकों पर होता है, जब ग्राहक पॉलिसी खरीदता है या जब कोई समस्या आती है। ये दोनों ही मौके सिर्फ कामकाजी (फंक्शनल) और लेन-देन (ट्रांजेक्शन) तक सीमित रहते हैं, जिससे ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने का ज्यादा अवसर नहीं मिलता।

स्विगी इंस्टामार्ट के साथ यह इंटीग्रेशन इस सोच को बदलने की कोशिश है। इसका उद्देश्य ब्रांड को ग्राहकों के रोजमर्रा के आसान और सामान्य अनुभवों का हिस्सा बनाना है, न कि सिर्फ फैसले लेने या परेशानी के समय याद आने वाला नाम। इससे ब्रांड ग्राहकों की डेली लाइफ में सहज रूप से शामिल हो सकेगा।

सिर्फ मुंबई में ही इस पहल से 8 लाख से अधिक इम्प्रेशंस मिलने और 80,000 से अधिक इंस्टामार्ट यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे ब्रांड को बड़े स्तर पर लगातार और बार-बार दिखाई देने का मौका मिलेगा, वह भी ऐसे माहौल में जहां ग्राहक पहले से ही सहज और परिचित महसूस करते हैं।

इस पहल की खास बात यह है कि इसके लिए जिस डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्क्रीन को चुना गया है, वह पूरी तरह सोच-समझकर चुना गया है। यह कोई सामान्य विज्ञापन अभियान नहीं है, बल्कि इसमें एक खास स्क्रीन, एक खास ग्राहक व्यवहार और एक खास दर्शक वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

आज के शहरी डिजिटल जीवन में इंस्टामार्ट की ऑर्डर ट्रैकिंग स्क्रीन उन स्क्रीन में से एक है, जिसे लोग सबसे ज्यादा ध्यान से देखते हैं। ग्राहक इसे बार-बार चेक करते हैं, ध्यान से देखते हैं और यह आमतौर पर एक अच्छे अनुभव से जुड़ी होती है, क्योंकि वे अपने ऑर्डर का इंतजार कर रहे होते हैं।

इससे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को बिना ग्राहकों को परेशान किए या उनके अनुभव में बाधा डाले, सही समय पर और सही माहौल में दिखाई देने का मौका मिलता है। साथ ही, यह ब्रांड ठीक उन शहरी ग्राहकों तक पहुंचता है, जिनके लिए सर्विस एश्योर सेवा तैयार की गई है।

 

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की मार्केटिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और सीएसआर हेड, शीना कपूर ने कहा कि, “आईसीआईसीआई लोम्बार्ड सर्विस एश्योर के जरिए हमने अपने ग्राहकों से जरूरत पड़ने पर 30 मिनट के भीतर रोडसाइड सहायता पहुंचाने का वादा किया है। स्विगी इंस्टामार्ट के साथ हमारी यह साझेदारी उसी वादे का विस्तार है। जब ग्राहक रियल-टाइम में अपने इंस्टामार्ट ऑर्डर को ट्रैक करेंगे, तो उन्हें डिलीवरी यात्रा के दौरान हमारा सर्विस एश्योर संदेश दिखाई देगा। इससे तेज और भरोसेमंद सहायता देने की हमारी प्रतिबद्धता उस अनुभव से जुड़ जाएगी, जिस पर ग्राहक पहले से भरोसा करते हैं।”

उनका कहना है कि, “यह यह बताने का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है कि तेजी केवल डिलीवरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जब आप सड़क पर किसी परेशानी में फंस जाते हैं, तब भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। हम अपने इस वादे को ग्राहकों के रोजमर्रा के अनुभवों का हिस्सा बनाकर इंश्योरेंस को उनके लिए अधिक प्रासंगिक और आसानी से जुड़ने योग्य बना रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम यह दिखाना चाहते हैं कि जब भी हमारे ग्राहकों को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, हम उनके साथ मौजूद रहेंगे, वो भी तेजी से, भरोसेमंद तरीके से और पूरी मानसिक शांति के साथ।”

मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया स्विगी इंस्टामार्ट इंटीग्रेशन आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की उस मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है, जिसे कंपनी पिछले कुछ समय से अपनाती आ रही है। इस रणनीति का उद्देश्य ग्राहकों को इंश्योरेंस के पास बुलाने के बजाय उन डिजिटल और सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म्स पर पहुंचना है, जहां वे पहले से अपना समय बिताते हैं।

‘सर्विस एश्योर’ ऐसी सेवा है, जो सड़क पर आने वाली आम समस्याओं के दौरान सहायता प्रदान करती है, जैसे:

कार में मैकेनिकल खराबी या ब्रेकडाउन होने पर गाड़ी को खींचकर ले जाने की जरूरत।
मौके पर छोटी-मोटी मरम्मत की जरूरत।
टायर पंक्चर होना।
बैटरी खराब हो जाने पर जंप-स्टार्ट की जरूरत।

सर्विस एश्योर निजी कार ग्राहकों को 30 मिनट के भीतर रोडसाइड सहायता देने का वादा करती है। यह सेवा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद में उपलब्ध है। स्विगी इंस्टामार्ट के साथ मुंबई में की गई यह साझेदारी इसी सोच के अनुरूप है और अब तक की सबसे प्रासंगिक तथा ग्राहकों के दैनिक अनुभवों से जुड़ी पहल मानी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *