स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने इंडोरामा इंडिया को 540 करोड़ रुपये की सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड ट्रेड सुविधा प्रदान की

06 मई 2026, भारत: स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने आज इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 540 करोड़ रुपये की सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड ट्रेड सुविधा (एसएलटीएफ) प्रदान करने की घोषणा की। यह पहल बैंक की अपने ग्राहकों की सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) संबंधी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

यह सुविधा इंडोरामा के ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन) ढांचे के अनुरूप तय किए गए स्पष्ट सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस टार्गेट्स (एसपीटी) के आधार पर सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड ट्रेड और वर्किंग कैपिटल व्यवस्था के रूप में तैयार की गई है। वित्तीय शर्तों को इन लक्ष्यों की प्राप्ति से जोड़कर यह सुविधा इंडोरामा की मुख्य वित्तीय गतिविधियों में सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने में सहयोग करती है, साथ ही सतत विकास से जुड़ी प्रगति को प्रोत्साहित भी करती है।

इस अवसर पर एंजेल सिवान, रीजनल हेड, ट्रांजैक्शन बैंकिंग कॉर्पोरेट सेल्स इंडिया एवं साउथ एशिया, स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा, “इंडोरामा इंडिया की सस्टेनेबिलिटी यात्रा में इस विशेष रूप से तैयार की गई एसएलटीएफ सुविधा के माध्यम से साझेदारी कर हमें खुशी हो रही है। इस सौदे की संरचना में ईएसजी से जुड़े लक्ष्यों को शामिल कर हम अपने ग्राहकों को अधिक जिम्मेदार व्यावसायिक प्रक्रियाओं के साथ विकास करने में सक्षम बना रहे हैं। यह लेनदेन हमारे ग्राहकों की सस्टेनेबिलिटी संबंधी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देने वाले नवोन्मेषी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” मनीष कुमार अग्रवाल, सीएफओ – इंडोरामा इंडिया ने कहा, “स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ यह साझेदारी हमारी वित्तीय गतिविधियों में सतत विकास को शामिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे हमारी लिक्विडिटी स्थिति मजबूत हुई है और ईएसजी सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती मिली है। यह इस उपलब्धि को संभव बनाने में शामिल सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। हम अपने सस्टेनेबल फाइनेंस एजेंडा को आगे बढ़ाते हुए इसी गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *