नई शुरुआत, जियोगोल्ड के साथ: अक्षय तृतीया पर 1% फ्री डिजिटल गोल्ड के साथ 2 गुना जियोप्वॉइंट्स और 1 ग्राम डिजिटल गोल्ड जीतने का मौका

मुंबई, 16 अप्रैल 2026 : अक्षय तृतीया, जिसे धन और समृद्धि का शुभ अवसर माना जाता है, आज भी भारत में सोने में निवेश करने के लिए सबसे पसंदीदा समय में से एक है। इस खास मौके को और फायदेमंद बनाने के लिए जियोफाइनेंस ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीद पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इस सीमित समय के अभियान में ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड में निवेश पर अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जिसमें एश्योर्ड रिवॉर्ड और खास बेनिफिट शामिल हैं। यह ऑफर 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान अगर ग्राहक 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उन्हें 1 फीसदी अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा (हर लम्प सम खरीद पर अधिकतम 1,000 रुपये तक का डिजिटल गोल्ड)। यह अतिरिक्त गोल्ड चार कामकाजी दिनों के अंदर उनके जियोगोल्ड (JioGold) अकाउंट में जोड़ दिया जाएगा। यह फायदा ऑफर के दौरान हर यूजर को अधिकतम 50 एलिजिबल ट्रांजेक्शन तक मिलेगा। ऑफर के दौरान, ग्राहक 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की एकमुश्त खरीद पर 2 गुना जियोप्वॉइंट्स (JioPoints) भी पाएंगे। इसके अलावा, अगर अप्रैल 2026 में जियोगोल्ड में किए गए SIP का कुल निवेश अक्षय तृतीया ऑफर के दौरान 1,500 रुपये या उससे ज्यादा हो जाता है, तो उस पर भी 2 गुना जियोप्वॉइंट्स मिलेंगे। ये जियोप्वॉइंट्स तुरंत अकाउंट में जुड़ जाएंगे, और हर ग्राहक के लिए महीने में अधिकतम 5,000 प्वॉइंट्स तक मिल सकते हैं। इसके अलावा, जो ग्राहक इस कैंपेन के दौरान 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का लम्प सम या SIP निवेश करेंगे, वे अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ के लिए योग्य होंगे। इसमें 5 भाग्यशाली विजेताओं को 1 ग्राम 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड मिलेगा, जो 30 अप्रैल 2026 को उनके जियोगोल्ड अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जियोगोल्ड के साथ अपनी डिजिटल गोल्ड यात्रा शुरू करें। यह एक सुरक्षित और स्मार्ट तरीका है, जहां आप सिर्फ 10 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने निवेश को कैश या गोल्ड क्वॉइन में बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *