मुंबई, 17 मार्च 2026: जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL), ने अपने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट टच प्वॉइंट्स के जरिए UPI आधारित कैश निकासी शुरू की है। यह कदम भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने और देश में वित्तीय समावेशन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की बात करें तो यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है।
इस सुविधा से ग्राहक, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में रहने वाले लोग, आसानी से यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके और अपने UPI ऐप से लेनदेन की अनुमति देकर कैश निकाल सकते हैं। अब इसके लिए डेबिट कार्ड या एटीएम (ATM) की जरूरत नहीं है।
बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट टच प्वॉइंट्स पर बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा से, यह पहल डिजिटल पेमेंट और कैश तक पहुंच के बीच का फासला कम करती है। साथ ही, पहली बार डिजिटल पेमेंट इस्तेमाल करने वाले लोगों को UPI लेनदेन का सुरक्षित और मददगार तरीका प्रदान करती है।
इस पहल के जरिए, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और अपने लास्ट माइल बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का इस्तेमाल करके बैंकिंग सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचा रही है। इससे कैश पर निर्भर लोगों के बीच UPI की पहुंच बढ़ती है और ग्रामीण व अर्ध-शहरी भारत में वित्तीय समावेशन मजबूत होता है।





