मुंबई, 06 जनवरी 2026: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए अपनी चौथी सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट बैंक की ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) प्रतिबद्धताओं को पारदर्शिता के साथ सामने रखती है और चार प्रमुख स्तंभों—सस्टेनेबल फाइनेंस, ऑपरेशंस, कम्युनिटी और रिपोर्टिंग—में हुई प्रगति को रेखांकित करती है।
रिपोर्ट ग्लोबल रिपोर्टिंग इनिशिएटिव (GRI) मानकों और SEBI-BRSR फ्रेमवर्क के अनुरूप तैयार की गई है, जबकि इंटरटेक इंडिया और इंटरटेक द्वारा 52+ संकेतकों पर बाहरी आश्वासन प्रदान किया गया है। 90 से अधिक GRI इंडिकेटर्स पर आधारित यह रिपोर्ट बैंक द्वारा अब तक किया गया सबसे व्यापक सस्टेनेबिलिटी खुलासा माना जा रहा है।
सस्टेनेबल फाइनेंस में बड़ी उपलब्धि
बैंक ने प्लैनेट फर्स्ट—AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट के माध्यम से ₹1,178.52 करोड़ जुटाए, जिनका निवेश पूरी तरह जलवायु-सकारात्मक परियोजनाओं में किया गया। इसमें से ₹958.81 करोड़ का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए, ₹90.51 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण और ₹1.48 करोड़ ग्रीन बिल्डिंग पहलों के लिए किया गया।
ग्रामीण समावेशन में नियामक मानकों से बेहतर प्रदर्शन
31 मार्च 2025 तक, AU SFB के कुल 2,456 बैंकिंग टचपॉइंट्स में से 32% बिना-बैंक वाले ग्रामीण केंद्रों में स्थित थे—जो RBI के अनिवार्य 25% मानक से काफी अधिक है। प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) 79% रहा और 63% लोन ₹25 लाख से कम के थे, जो वंचित वर्गों तक वित्तीय पहुँच बढ़ाने की बैंक की रणनीति को मजबूत करता है।
संचालन और मानव पूंजी पर ज़ोर
50,000+ कर्मचारियों वाले बैंक ने 86% का एम्प्लॉई हैप्पीनेस इंडेक्स दर्ज किया। 2.09 मिलियन से अधिक प्रशिक्षण घंटे प्रदान किए गए और प्रति कर्मचारी औसतन 32 घंटे वार्षिक प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया। रिपोर्ट में स्कोप-1 उत्सर्जन 317 tCO₂e, स्कोप-2 उत्सर्जन 28,076 tCO₂e और स्कोप-3 उत्सर्जन 734 tCO₂e दर्ज किए गए।
CSR के जरिए 2.72 लाख लोगों को सशक्त बनाया
AU SFB ने CSR पहलों में ₹43 करोड़ का निवेश किया, जिससे AU Ignite (स्किल डेवलपमेंट), AU Udyogini (महिला उद्यमिता) और AU Bano Champion (खेल विकास) जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से 2.72 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला। AU Ignite में 29,701 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और 74% प्लेसमेंट दर हासिल की गई। AU Udyogini ने 4,000+ महिलाओं को सशक्त बनाया, जबकि AU Bano Champion कार्यक्रम के 8,000+ एथलीटों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 480+ स्थान हासिल किए।
गवर्नेंस और क्लाइमेट रिस्क में नेतृत्व
बैंक ने MSCI द्वारा AA (लीडर) ESG रेटिंग और सस्टेनेलिटिक्स से 17.1 का लो-रिस्क स्कोर प्राप्त किया। AU SFB क्लाइमेट रिस्क एडवाइजरी पर IFC के साथ साझेदारी करने वाला पहला भारतीय बैंक भी बना, जिसने RBI दिशानिर्देशों के अनुरूप क्रेडिट और जोखिम मॉडल में भौतिक व ट्रांज़िशन रिस्क को एकीकृत किया है।
लीडरशिप की टिप्पणी
बैंक के चेयरमैन एच आर खान ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी AU SFB के DNA में शामिल है और विकास का एकमात्र रास्ता टिकाऊ होना चाहिए। वहीं, फाउंडर, MD और CEO संजय अग्रवाल ने दोहराया कि बैंक का हर निर्णय लोगों, ग्रह और प्रगति के बीच संतुलन बनाकर लिया जा रहा है, और विकास व सस्टेनेबिलिटी एक साथ आगे बढ़ने चाहिए।
बैंक अब अपने अगले मील के पत्थर—यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन—की तैयारी कर रहा है, जिसमें बड़े पैमाने के साथ बड़ी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी निहित है।






